अब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा बैठे एस एस पी कार्यालय पर धरने बोले सत्ता पक्ष के लोगों को संरक्षण दे रही है पुलिस

ख़बर शेयर करे -

सत्ता के नशें में बर्बता पुर्ण रवैया अपना रहे भाजपाई -किसान नेता विर्क

रुद्रपुर – कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के साथ मारपीट की घटना ने अब तुल पकड़ लिया है,कल दिए अल्टीमेटम के बाद कांग्रेसी फिर आज एस एस पी कार्यालय पर जा पहुंचे, लेकिन इस बार मोर्चा संभालने खुद कांग्रेस के उत्तराखंड के मुखिया करन मेहरा मैदान में दिखाई दिए। उनके मैदान में कूदने के बाद कल तक इस मामले से नजर चुरा रहे कांग्रेस भी कप्तान कार्यलय की जमीन पर बैठे नजर आए। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री किच्छा विधायक तिलक राज बेहड की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। अपने महानगर अध्यक्ष की पीठ पर प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने हाथ ज़रूर रख दिया है। उनकी बदौलत महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा भी उनके साथ खड़ी नजर आईं। जबकि उनका गावा और सीपी गुट से कोई सरोकार नहीं है। मीना शर्मा बेहड गुट में शामिल हैं।

वहीं मारपीट के मामले को लेकर कांग्रेस के मुखिया करन मेहरा ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सारी सच्चाई जानने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है,जो इस बात को प्रमाणित करता है कि पुलिस सत्ता पक्ष के लोगों के दबाव में काम कर रही है, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजा न्याय प्रिय होता है और धामी सूबे के मुख्यमंत्री हैं उन्हें सारे मामले की जानकारी है अगर वो न्याय प्रिय है तो पुलिस को आदेश दे कि आरोपित लोगों पर कार्रवाई की जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता के घमंड में चूर होकर आम जनता सहित विपक्ष के लोगो पर जानलेवा हमला कर रहे हैं और पुलिस खामोश है। उन्होंने पूछने पर बताया कि कप्तान कही बाहर हैं वे कल लौटेंगे उनसे बातचीत करने के बाद इस मामले को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

सत्ता पक्ष की दमनकारी नीति निंदा के योग्य -किसान नेता विर्क

वहीं धरने प्रदर्शन में शामिल तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष भाजपा के शासन काल में दमनकारी नीतियों को बढ़ावा दिया जाता है, लोगों पर अत्याचार को बढ़ावा दिया जाता है,इसी तरह से पुर्व मेयर रामपाल सिंह भी सत्ता के नशें में मदमस्त होकर अपने पद की गरिमा को भुला बैठे और सीपी शर्मा को जान से मारने का प्रयास किया, उन्होंने कहा कि बीजेपी में गुंडों और अरज्तक तत्वों की कमी नहीं है। लेकिन हमें अफसोस इस बात का है कि पुलिस के सामने सारी हकीकत आइने की तरह साफ़ है फिर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर यह अन्याय किस लिए क्या पुलिस सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के इशारे पर काम रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने की जरूरत है।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा, किसान नेता तेजिन्दर सिंह विर्क,पवन वर्मा,उमा सरकार,अनु डे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, सुनील आर्य, विकास अधिकारी, सौरभ चिलाना, ममता रानी, गोपाल भसीन, पंडित राजेन्द्र शर्मा, इदरीस गोला,अनीस अहमद, विशाल कुमार,जानकी देवी, मोनिका ढाली, अर्जुन विश्वास सहित तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।


ख़बर शेयर करे -