लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने उत्तराखंड में कसी कमर, देश भर में चुनावी प्रचार की शुरुआत

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – उत्तराखंड में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस ने देशभर में लोकसभा चुनावों को प्रचार के अभियान की शुरुआत कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद मल्लिका अर्जुन खड़गे पहली बार चुनावी दौर में उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनके उत्तराखंड आगमन से कांग्रेस के दिग्गज नेता गदागद हो गए हैं।

कांग्रेस के मुखिया खड़गे के राज्य की राजधानी देहरादून पहुंचने पर उत्तराखंड कांग्रेस के मुखिया करन मेहरा, राज्य प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,सदन में नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्या पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह,हरक सिंह रावत और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड सहित प्रदेश संगठन के बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार खैरमकदम किया। देहरादून के बन्नू स्कूल के परिसर में खड़गे के लिए पार्टी के धुरंधर नेताओं के साथ ही पार्टी के वर्करों व समर्थकों का हूजूम उमड़ पड़ा। यहां खड़गे ने जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले देरी से पहुंचने पर जनता से खेद जताया। उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हो गई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी पीएम मोदी की अनुमति लेनी पड़ती है।

इसके बाद हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग की भी परमिशन लेनी पड़ती है। पीएम मोदी हम सबको को बेहद परेशान करते हैं। जिससे लोग लंबा इंतजार करके हमारे संबोधन पहले वहां से चले जाए।अब हमें ऐसी सरकार को 2024 में हटाना है,आप उत्तराखंड वासी हिम्मत वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश को बचाने वाले आप उत्तराखंड के लोग बहुत सब्र वाले हैं। खड़गे से पहले मौजूद जनसमूह को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा,

सूर्यकांतह धस्माना, मनोज तिवारी, सुमित हरदेशय भुवन कापड़ी प्रेम सिंह राणा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक तिलक राज बेहड सहित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और महिला कांग्रेस कमेटी,यूश कांग्रेस सेवा दल कांग्रेस,श्रम प्रकोष्ठ सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद थे।

 संवाददाता- एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -