
रुद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय में रखी पत्रावलियों को बारीकी से जांचा और पेसकार एवं अहलमद को दस्तावेजों को सुव्यवस्थित ढंग से संरक्षित रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालय में रखे अभिलेखों का सुरक्षित और व्यवस्थित रहना अत्यंत आवश्यक है, ताकि कार्य प्रणाली प्रभावी और पारदर्शी बनी रहे। निरीक्षण के समय मुख्य व्यक्तिक सहायक आनंद विश्वकर्मा और पेसकार संजीव पालिवाल भी मौजूद रहे।



