(उत्तकृष्ट कार्य) महिला आरक्षी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित…….

ख़बर शेयर करे -

उधामसिंहनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ० मंजुनाथ टी सी ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात महिला आरक्षी डौली जोशी को सम्मानित किया। इनके द्वारा सीसीटीएनएस / आईसीजेएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस का समस्त डाटा अप टू डेट किया गया। जिसमें उधम सिंह नगर पुलिस ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके फलस्वरूप पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला आरक्षी का नाम राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में पुरुस्कार हेतु भेजा गया था। जिसमें महिला आरक्षी का नाम चयनित किया गया है। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी पूर्व में उक्त महिला आरक्षी को वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब दिया जा चुका है तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा भी महिला आरक्षी को 15 अगस्त 2023 को मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है।


ख़बर शेयर करे -