
भारत – (एम सलीम खान संवाददाता) आने वाले अगले सप्ताह में देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं इस ठंड के मौसम में पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 17 दिसंबर को हिमालयी राज्यों में पहुंचेगा , इसके असर से 18 और 20 दिसंबर के दरम्यान जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल राज्य में अच्छी खासी बर्फबारी होने के आसार हैं और 21 से 27 दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों से बादल हटते ही तापमान तेजी से गिर जाएगा।
तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री तक नीचे गिर सकता है, उतर में चलने वाली ठंडी हवाएं उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान और मध्य भारत तक पहुंचेगी इससे मैदानी इलाकों में ठंड का आसर काफी बढ़ जाएगा, वहीं राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते सर्दी का असर कम हो गया है और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है, मध्य प्रदेश में अब तक अगले 3 दिन तक शीतलहर का अलर्ट नहीं है,, हालांकि पारा लगातार लुढ़क रहा है।
शहरढोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा है, यहां शनिवार की देर रात पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं दिल्ली में आज ए क्यू आई 497 पहुंच गया कल ही वहां जी आर ए पी -आई वी लागू किया गया था, बृहस्पतिवार को राज्य भर में केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस साल दिल्ली का ए क्यू आई 450 के पार नहीं गया है।
वहीं हिमाचल राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से ठंड में इजाफा हो गया है आज पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान है, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है जिससे पारा 2-3 सी और गिर सकता है और ठंड बढ़ सकती है, मौसम विभाग ने पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की संभावना जताई है।



