ऊधम सिंह नगर -(एम सलीम खान ब्यूरो) जिला मुख्यालय रुद्रपुर में राजनीतिक भूचाल थमता नजर आ रहा है, तमाम विरोध के बावजूद कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने अहम फैसला किया है।
इस फैसले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की रास्ते में बिछाए गए कांटों कांग्रेस कमेटी के केन्द्रीय नेतृत्व ने बीन लिया है और ठुकराल के लिए फूल बिछा दिए हैं मसलन ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।
महज घोषणा शेष है, तमाम साजिशों को पीछे छोड़ कर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कद से प्रेरित होकर कांग्रेस कमेटी के केन्द्रीय नेतृत्व ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है अब सिर्फ घोषणा की कार्रवाई बाकी है, ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा का कद छोटा होने जा रहा है।
एक मामले को लेकर मीना शर्मा ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के मोर्चा खोल दिया और दिल्ली से लेकर राजधानी देहरादून तक कांग्रेस के बड़े नेताओं को ठुकराल को कांग्रेस में शामिल करने का विरोध दर्ज कराया था, लेकिन जिले में दम तोड़ती कांग्रेस के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को कांग्रेस में शामिल करना मजबूरी बन गया था और तमाम हलचल के बाद आखिरकार कांग्रेस ने ठुकराल के लिए कांग्रेस तक पहुंचने के रास्ते को करीब करीब पूरी तरह साफ कर दिया है।
अब पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को कांग्रेस रुद्रपुर की सबसे बर्चस्व वाली नगर निगम रुद्रपुर की मेयर सीट पर कब्जा करने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी, लेकिन सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ऐसी परिस्थितियों में कौन सी चाणक्य नीति चलेंगे इस बात पर कांग्रेस को गहनता से विचार विमर्श करना चाहिए।
क्योंकि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा विधायक शिव अरोरा के दरम्यान तलवारें खिंच हुईं हैं और दोनों एक दूसरे को चित करने की रणनीति तैयार करेंगे, लेकिन यह एक बड़ा सवाल यह है कि इस बार रुद्रपुर की मेयर सीट पर मुकाबला दमदार और बेहद कांटे होने जा रहा है।