राज्य के डीजीपी सहित विधायकों और मंत्रियों ने सीएम धामी को दी दीपावली की बधाई

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – (एम सलीम खान संवाददाता) शासकीय आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आला अफसरों सहित मंत्रियों और विधायकों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस एवं विभिन्न क्षेत्रों से आई देवतुल्य जनता ने स्नेहपूर्ण भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी, दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश असत्य पर सत्य और अधर्म की विजय का प्रतीक है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हमें समाज में प्रकाश पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार की प्रेरणा देता है, उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-शांति समृद्धि और मंगल लेकर आए, सीएम धामी ने प्रदेश वासियों को भी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी, राज्य के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।


ख़बर शेयर करे -
See also  लालकुआँ_टांडा रेंज के कार्यालय के समीप वन क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम