रुद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) उत्तराखंड निकाय चुनाव में कांग्रेस की हुई शर्मसार हार के के लिए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जिम्मेदार ठहराते हुए उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद अहमद मंसूरी ने नैतिकता के आधार पर निकाय चुनाव में मिली हार पर इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा दोनों ही पूरी तरीके से जिम्मेदार है। फरीद मंसूरी ने कहा कि उत्तराखंड की नगर निगम की 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत से यह स्पष्ट हो गया कि उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन की गुटबाजी और संगठन का कमजोर होना कांग्रेस की निकाय चुनावों में हार का सबसे बड़ा कारण है। फरीद मंसूरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा पर कांग्रेस कोउत्तराखंड में कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस जमीनी स्तर पर मजबूत नहीं होगी तब तक सत्ता में वापसी के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा, फरीद मंसूरी ने कहा कांग्रेस आला कमान को उत्तराखंड को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति को सौंपना चाहिए, जो कांग्रेस में गुटबाजी को खत्म करके, जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करें। फरीद मंसूरी ने कहा 2017 से लगातार कांग्रेस का सत्ता से बाहर होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है ऐसी स्थिति में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की कमान मजबूत नेता के हाथ में दी जाना चाहिए जो कांग्रेस संगठन को मजबूत करें गुटबाजी पर लगाम लगाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का भरने में सक्षम हो, फरीद मंसूरी ने कहा पिछले तीन सालों से कांग्रेस अल्पसंख्यक की कमेटी भंग हैं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कभी भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि चुनाव से पहले कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करा कर निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत किया जाए यही कारण है कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी की कार्यशैली से नाराज है अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी निष्क्रिय हो गए हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को कांग्रेस की निकाय चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदो से इस्तीफा देना चाहिए, जब तक यह लोग हार की जिम्मेदारी नहीं लेंगे कोंग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता रहेगा। फरीद मंसूरी ने कहा इस संबंध में वह अध्यक्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर कांग्रेस की दुर्दशा के जिम्मेदार लोगों को उनके पदों से हटा कर कांग्रेस को मजबूत करने वाले नेता के हाथ में कांग्रेस की कमान दे।

