फ़र्ज़ी निकला किशोरी से दुष्कर्म का मामला,लड़की ने इस वजह से की साजिश……..

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी-हल्द्वानी मे यहाँ बाल संप्रेक्षण गृह में किशोरी से किये गए दुष्कर्म का मामला फर्जी पाया है। वहीं पुलिस जांच मे इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। बता दें कि संरक्षण गृह में रह रही किशोरी से दुष्कर्म का मामला पुलिस जांच में झूठा पाया गया। वहीं किशोरी को भी उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है। आपको बता दें। बीते दिनों किशोरी ने आरोप लगाया था कि संरक्षण गृह की दो अनुसेविकाएं उसे इलाज के बहाने किसी मकान में ले जातीं हैं, जहां उससे दुष्कर्म किया जाता है। किशोरी संग दुष्कर्म के इस मामले मे शासन, प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने एक अनुसेविका को निलंबित कर दूसरी को होमगार्ड विभाग को वापस करते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी। वहीं मामले की जांच के लिए शासन स्तर से दो सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है। जांच में किशोरी से किये गए दुष्कर्म का आरोप पूरी तरह से फ़र्ज़ी पाया गया है। इसी के साथ प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में किशोरी की ओर से लगाए गए आरोप सत्य नहीं पाए गए। किशोरी नारी निकेतन में नहीं रहना चाहती थी और अपने घर जाना चाहती थी। जब उसे घर नहीं जाने दिया गया तो उसने कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगा दिए। पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। किशोरी को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है।


ख़बर शेयर करे -