
किसे कहा राजनीति अपराधिक बोले तेरी हिम्मत नहीं है किसकी पाकिस्तान भेज दे
रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) कड़ाके की ठंड में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के एक बयान ने तापमान बढ़ा दिया है और उन्होंने जमकर भड़ास निकालते हुए शहर के एक जनप्रतिनिधि को लताड़ लगाते हुए बहुत कुछ बयां कर दिया है, अक्सर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बेबाक बयानों से मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते हैं और आज फिर एक बार उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस इंटरव्यू में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किसी विशेष जनप्रतिनिधि को आड़े हाथों लेते बहुत कुछ बयां कर दिया और उस जनप्रतिनिधि को राजनीतिक अपराधी तक बता डाला उन्होंने स्पष्ट कहा है इसके पास विकास के नाम पर कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है और सिर्फ थूक के पकोड़े तलने जानता है उन्होंने कहा मुझसे बड़ा हिन्दू बनाने के लिए उसे सात जन्म लेने पड़ेंगे।
उन्होंने कहा रुद्रपुर शहर में जो भी विकास हो रहा वो सांसद अजय भट्ट की प्रथामिकता है और उसने चार साल के कार्यकाल में सिर्फ झूठ और छल प्रपंची बनकर सरकार का सहारा लेकर खुद को साबित करने के सिवा कुछ नहीं किया, उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि उसकी औकात नहीं है किसी को पाकिस्तान भेजने की उन्होंने रिंग रोड का श्रेय भी सांसद अजय भट्ट और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दिया।
ठुकराल ने कहा जिला पंचायत चुनावों मैंने आम नागरिकों से अपील की थी अगर उसने आपके यहां एक भी सड़क बनाई हो तो मुझे वोट मत देना लेकिन मुझे झोली भर कर वोट मिले क्योंकि उसने आज तक इतने लंबे कार्यकाल में आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ बे सिर बे पैर की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर थूक के पकोड़े तलने का काम किया है।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए जमकर ज़ुबानी तीर चलाए, और जमकर भड़ास निकाली इससे पहले भी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर के विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया था और हर विकास कार्य में कमीशन खौरी का आरोप लगाया था फिलहाल उनका यह बड़ा बयान सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।



