सांसद अजय टम्टा को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी

ख़बर शेयर करे -

सांसद अजय टम्टा को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी

सिटी न्यूज़ उत्तराखंड ब्यूरो

दिल्ली / लालकुआं – दिल्ली / लालकुआं तीसरी बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने वाले सांसद अजय टम्टा को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी है। चारों तरफ कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई जा रही हैं।

       इसी क्रम हल्दूचौड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने दिल्ली पहुंचकर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के आवास पर मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई और कहा कि अजय टम्टा के मंत्रिमंडल में शामिल होने से पूरे प्रदेश का विकास हो सकेगा। तथा उनका राजनीतिक अनुभव प्रदेश के लिए काम आयेगा। विजय रोहित दुम्का ने उन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी है।


ख़बर शेयर करे -