नैनीताल घूमने आए पर्यटक ने होटल संचालक पर चलाई गोली,पढ़े वजह…….

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल- नैनीताल के घटगढ़ में देर रात नैनीताल मे घूमने आए पर्यटकों व रिसोर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। पर्यटकों व रिसोर्ट संचालक के बीच हुए विवाद में पर्यटकों ने रिसॉर्ट संचालक पर गोली चला दी। गोली से होटल संचालक घायल हो गया। वहीं रिसॉर्ट संचालक का हल्द्वानी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आपको बता दें। नैनीताल के घटगढ़ क्षेत्र में देर रात आपसी विवाद के चलते नैनीताल घूमने आये पर्यटकों व रिसोर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। वहीं विवाद मे हुई कहा सुनी के चलते हरियाणा के पर्यटकों ने घटगढ़ निवासी होटल संचालक पर गोली चला दी। वहीं गोली होटल संचालक के पैर मे जा लगी। पैर में गोली लगने से रिसॉर्ट संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसी के साथ बताया जा रहा है कि पर्यटक भी चोटिल हैं। आपको बता दें। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे घटगढ़ क्षेत्र में गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर हरियाणा से आए पर्यटकों व स्थानीय रिसॉर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। इस दौरान विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरु हो गई। मारपीट के दौरान हरियाणा निवासी पर्यटक ने अपनी रिवाल्वर निकालकर रिसॉर्ट संचालक पर फायर कर दिया। इस दौरान रिसॉर्ट संचालक अरविंद कुमार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं इस गोली की घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल रिसॉर्ट संचालक को 108 की मदद से हल्द्वानी व अन्य घायलों को बीडी पांडे अस्पताल में भिजवाया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है। अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई।


ख़बर शेयर करे -