यहाँ 21 मृत साइबेरियन परिंदों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,एक फरार…….

ख़बर शेयर करे -

नहीं रुक रहा साइबेरियन पक्षियों का शिकार

गूलरभोज-हरिपुरा जलाशय में साइबेरियन पक्षियों का शिकार नहीं रुक रहा है। इसी के चलते वन विभाग की टीम ने मृत 21 साइबेरियन पक्षियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार हो गया। आपको बता दें। पकड़े गए दोनो आरोपियों को वनकर्मियों ने पुलिस के सुपुर्द किया है। आपको बता दें शनिवार को प्रवासी पक्षियों को मारकर बेचे जाने की सूचना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई। इसी के चलते

वन विभाग की टीम ने हरिपुरा जलाशय में संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर दी। वहीं एक बाइक पर सवार तीन लोगों को वन कर्मियों ने पकड़ लिया। इसी दौरान मौका पाते ही एक आरोपी भाग निकला। पकड़े गए दोनो आरोपियों से 21 मरे हुए प्रवासी पक्षी बरामद हुए। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दोनो आरोपियों ने अपना नाम उदय निवासी सेप्टाफार्म गूलरभोज और सूरज हालदार निवासी मोतीपुर थाना दिनेशपुर बताया। आरोपियों ने फरार साथी का नाम सुरजीत सिंह उर्फ पुली निवासी गूलरभोज बताया। वनकर्मियों ने आरोपितों को पुलिस के सुपुर्द कर वन अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार गौतम, आरएन डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र आर्य,दारोगा कमल सिंह,नीरज खनायत,रघुवर सिंह राणा आदि थे।


ख़बर शेयर करे -