अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटके मिले दो लोग

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर- रुद्रपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक साथ दो अलग अलग जगहों पर दो लोगो के संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटके मिलने की ख़बर है। जिसके बाद आस पास के लोगो मे भय का माहौल बन गया, मिली ख़बर के अनुसार। रुद्रपुर में दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोग फंदे पर लटके मिले। जिससे आस पास के इलाके मे हड़कम मच गया, जिसकी सूचना मोके से पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मौक़े पर आकर जांच शुरु की। वहीं पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच के मुताबिक प्रथम दृष्टया दोनों के आत्महत्या करने की अंदेशा जताया जा रहा है। यह पूरी घटना रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की है यहाँ दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोग फंदे पर लटके मिले। वहीं पुलिस जांच मे पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया दोनों के आत्महत्या करने की अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से ग्राम केसरपुर थाना बिथरी चैनपुर बरेली निवासी महेंद्र (25) ट्रांजिट कैंप के आज़ादनगर में किराए में रहकर मजदूरी करता था। छह मार्च को उसका पड़ोस में रहने वाले दूर के रिश्तेदार के साथ भांजी की फोटो को लेकर विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार देर शाम महेंद्र अपने टिनशेड के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। डायल 112 पर आई सूचना पर एसआई कविंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महेंद्र नशा भी करता था। वह आठ भाई बहनों में सबसे छोटा था। सूचना पर मृतक के भाई बुद्धसेन, पप्पू भी मोर्चरी पहुंच गए थे। वहीं वार्ड नंबर सात शिवनगर में हरेंद्र (38) अपने परिवार के साथ रहता था। बृहस्पतिवार शाम उसकी पत्नी कहीं गई थी। घर पर उसकी बेटियां थीं। इस दौरान हरेंद्र कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसकी बेटियों ने पिता को फंदे पर लटका देख शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसआई गणेश पांडे और विकास रावत ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरेंद्र नशा करता था और पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। वह मजदूरी करता था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों मामलों में सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह का पता चलेगी। जिसके बाद से ही पुलिस दोनों मामलों के कारणाें की जांच कर रही है।


ख़बर शेयर करे -