दो महिलाओं ने ज्वैलरी शॉप के मालिक को दिया चकमा, लाखों रुपए की सोने की चेन पर किया हाथ साफ

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर-शहर के एक प्रतिष्ठित सुनार को दो महिलाओं सहित एक युवती ने लाखों रुपए का चुना लगा दिया। जिन्होंने करीब एक लाख रुपए कीमती सोने की चेन के बदले नकली सोने की चेन देखकर थमा दी।सुनार ने जब उनके द्वारा दी गई सोने की चेन को पिघलाकर देखा तो चेन नकली निकलीं। जिसके बाद सुनार के होश उड़ गए और उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद सुनार ने पुलिस को ठगी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान ओर आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। गुरुवार की दोपहर में मैंने मार्केट पांच मंदिर के नजदीक भल्ला ज्वैलरी शॉप पर दो महिलाएं सोने की चेन की खरीदारी करने पहुंची। शाप के मलिक मनोज भल्लान के मुताबिक महिलाओं ने एक सोने की चेन उन्हें दिखाई जिसके बदले में दूसरी चेन लेने की बात कही गई।जिस पर उन्होंने महिलाओं को सोने की चेन दिखाई। महिलाओं ने एक सोने की पसंद कर ली उसकी कीमत एक लाख 4 हजार रुपए थी। वहीं महिलाओं के द्वारा दी गई चेन की कीमत एक लाख रुपए थी।जिस पर महिलाओं ने भल्ला को चार हजार आनलाईन ट्रांसफर कर दिए और फिर वहां से चलीं गईं। बाजार पुलिस चौकी प्रभारी पंकज महर ने बताया कि महिलाओं की सोने की चेन को पिघलाकर देखा गया तो उसमें सिर्फ 10 प्रतिशत ही सोना था। शेष धातु थी। जिसके बाद सुनार को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री मनोज छाबड़ा समेत अन्य व्यापारी नेताओं को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। बाजार पुलिस चौकी प्रभारी मनोज महर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -