14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में सजेगा उधम सिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

ख़बर शेयर करे -

रूद्रपुर – रूद्रपुर के गांधी पार्क में 14 से 23 फरवरी तक उधम सिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

मेले की तैयारियों को लेकर नितिन सिंह भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि शनिवार, 14 फरवरी को अपराह्न 4 बजे मेले का औपचारिक शुभारंभ होगा। इस अवसर पर जनपद प्रभारी एवं ग्राम विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

शुभारंभ के उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा मेले में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया जाएगा। सायं 5:30 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हिमनाद बैंड की प्रस्तुति तथा अमर नाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण की भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान दिवेश शाशनी, पंकज उपाध्याय, शिप्रा जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


ख़बर शेयर करे -
See also  हल्द्वानी-आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष के राममंदिर न जाने पर उठाए सवाल