
12 से 16 जनवरी तक बिंदुखत्ता में सजेगा उत्तरायणी कौतिक मेला, खेल और संस्कृति का होगा भव्य संगम
उत्तरायणी कौतिक मेला 2026: खेल, नृत्य और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की धूम, 10 जनवरी तक होंगे फॉर्म जमा

बिंदुखत्ता – उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित उत्तरायणी कौतिक मेला बिंदुखत्ता–2026 का आयोजन आगामी 12 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। पांच दिवसीय इस मेले में खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं की भव्य श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें स्कूली बच्चों, युवाओं और महिला समूहों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
मेले के पहले दिन 12 जनवरी को वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 13 जनवरी को खो-खो, रस्सी कूद, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। 14 जनवरी को महिला समूह की मेहंदी प्रतियोगिता तथा स्कूलों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 15 जनवरी को गायन प्रतियोगिता, स्कूलों की नृत्य प्रतियोगिता, महिला समूह नृत्य प्रतियोगिता और कुर्सी दौड़ कराई जाएगी। वहीं मेले के अंतिम दिन 16 जनवरी को स्कूलों एवं महिला समूह की नृत्य प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिताएं जूनियर वर्ग (कक्षा 8 तक) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक) में आयोजित की जाएंगी। स्कूलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में न्यूनतम 10 प्रतिभागियों की भागीदारी अनिवार्य होगी, जबकि महिला समूह नृत्य प्रतियोगिता में भी न्यूनतम 10 प्रतिभागी होना आवश्यक है।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय 2100 रुपये और तृतीय 1100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
समिति के अध्यक्ष दीप जोशी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 तय की गई है। फॉर्म के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम तीन प्रतियोगिताओं में ही भाग ले सकेगा। फॉर्म जमा करने एवं अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा जारी संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क नंबर
7302740923, 9997006861, 9756169850, 7409136314, 7078806999,9917718765, 9758113300, 7055309999


