उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर इन कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर- उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने ने गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्थानों पर देश के अमर शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पूर्व प्रधानमन्त्रियो की प्रतिमाओं माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

उन्होंने 75 वे गणतंत्र दिवस पर शहर के अलग-अलग स्कूलों में ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इससे पूर्व उनके वहां पहुंचने पर स्कूलो में उनका जोरदार स्वागत किया गया। ट्रांजिट कैंप स्थित जन्मभूमि इंटर कालेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनता से शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया किया।

उन्होंने कहा कि हजारों लाखों कुर्बानियों के बाद हमें आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर भारत माता को गुलामी की जंजीरों से जंजीरों से मुक्त कराया।आज हम देश की 75वी आजादी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर स्वर्णिम पूर्ण हैं। हमें देश का संविधान को सुरक्षित रखना है।हम धर्म जाति भाषा मजहब से ऊपर उठकर सभी वर्गों को एक साथ लेकर काम करना है। उन्होंने ग्राम लमरा, नारायण कालोनी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।

जहां अतिथियों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मीना शर्मा ने स्कूली बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान महानगर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी के महिला अध्यक्ष मोनिका ढाली, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी,

सचिव रामधारी गंगवार,एन एस यू आई के पूर्व अध्यक्ष चेतन भट्ट, दिनेश मौर्य, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा स्कूल प्रबंधक एम पी मौर्य,मालती मौर्य डाक्टर सुमित राय पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा सुदर्शन शर्मा, राजेन्द्र राठौड़, रविन्द्र गुप्ता,उमा सरकार,बेबी सिकंधर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -