उत्तराखण्ड(दुःखद ख़बर)-यहां पति की मौत के आठ घंटे बाद सदमे में पत्नी ने तोड़ दम…….

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर- शहर की सुभाष काॅलोनी में पति की मौत का दुख पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी। पति की मौत के आठ घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। बुजुर्ग दंपती की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे सुभाष काॅलोनी निवासी खेमकरण पाल (80) का निधन हो गया था। खेमकरण काफी समय से बीमार चल रहे थे। काॅलोनी में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ललित बिष्ट ने बताया कि खेमकरण की मौत से परिजन दुखी थे और अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच बुधवार सुबह करीब पांच बजे खेमकरण पाल की पत्नी कमला देवी (75) ने भी दम तोड़ दिया। पति की मृत्यु को कमला सहन नहीं कर सकी जिसके बाद दोनों की एक साथ घर से अर्थी उठी और श्मशान घाट पर एक ही चिता पर दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया। बताया कि खेमकरण बीमार थे, जबकि कमला देवी स्वस्थ थीं।


ख़बर शेयर करे -