उत्तराखंड_यहाँ आंधड़ के करण गिरा विशालकाय पेड़,कई लोग घायल,एक की मौत

ख़बर शेयर करे -

ब्यूरो सिटी न्यूज़ उत्तराखंड 

उत्तराखंड – उत्तराखंड के रानीखेत से इस वक्त की एक बड़े हादसे की खबर प्राप्त हो रही है। मिल रही ख़बर के मुताबिक आंधड़ से गिरे विशालकाय पेड़ की चपेट में कई लोगों के आने की ख़बर है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त ख़बर के मुताबिक रानीखेत में कैंट स्कूल के नजदीक एक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई छोटी दुकानें और फड़ लगे हुए हैं। आज करीब दोपहर 2:00 बजे अचानक तेज आंधड़ चलने लगा जिसके चलते जर्जर हालत में लगा पुराना विशालकाय पेड़ तेज़ झोंकेदार दवाओं की चपेट में आकर मेले की दुकान पर जा गिरा।विशालकाय पेड़ की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए हैं। आनन- फानन में घायलों को रानीखेत के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां संजू देवन पुत्र रामचंद्र उम्र 48 वर्ष निवासी रामपुर मसवासी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों में राजपाल, कमरुल खान, राजकुमार और नबी अहमद है। घायलों में 15 वर्षीय कृष्णा पुत्र रामसिंह निवासी बमसू की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है।

आगे की ख़बर अपडेट हो रही है


ख़बर शेयर करे -