उत्तराखंड_धामी सरकार का भृष्टाचार पर कड़ा एक्शन,रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

ब्यूरो सिटी न्यूज़ उत्तराखंड

उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस वाली सरकार को लेकर एक बार फिर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार को राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार दुबे काफी दिनों से राजपुर रोड स्थित एक होटल कारोबारी को परेशान कर रहा था। चालान काटने से लेकर कई बातों को लेकर उसे धमकाया जा रहा था। मिली शिकायत पर विजिलेंस ने जांच की तो मामला सही पाया। इसके बाद आज दुबे को उसके ही कार्यालय से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार उसके कार्यालय के रिकॉर्ड के साथ ही उसके घर की भी तलाशी लेने की तैयारी चल रही है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए धामी सरकार ने पिछले कुछ दिनों में राज्य कर विभाग, लघु सिंचाई विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि विभागों में कमीशन मांगने वालों, जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीधी कार्रवाई की जाएगी। चाहे कर्मचारी छोटा हो या बड़ा अधिकारी, किसी को भी भ्रष्टाचार करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा।

आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस वाली सरकार को लेकर एक बार फिर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार को राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं सीएम धामी ने भी स्पष्ट कहा है कि विभागों में कमीशन मांगने वालों, जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीधी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी छोटा हो या कोई बड़ा अफसर, किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करना होगा।


ख़बर शेयर करे -