इस अधिकारी कों 70 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – जनपद ऊधम सिंह नगर में एक ओर रिश्वतखोर अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस बार जिले के वरिष्ठ अधिकारी पर शिकंजा कसा है। वो ओर कोई नहीं बल्कि जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा है विजिलेंस के आला अधिकारी ने बताया कि खटीमा के एक शराब के कारोबारी ने बीते दिनों विजिलेंस विभाग को बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी उससे रिश्वत मांग रहे हैं।

उसकी शिकायत के बाद विजिलेंस विभाग सतर्क हो गया और जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर लिया। इस मामले में विजिलेंस टीम रिश्वतखोर आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा से गहनता से पूछताछ कर रही है, आबकारी विभाग के जिला कार्यालय में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। यहां बताते चलें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर गहरा आघात पहुंचाने वाली खबर सामने आई है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कोशिश है सूबे को साल 2025 तक भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएं, लेकिन उनके इस सपने को उन्ही के अधीनस्थ चूर चूर कर रहे हैं, इससे पहले जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।


ख़बर शेयर करे -