यहाँ फायरिंग के मामले मे दो गिरफ्तार, गिरफ्तारी नराज़ ग्रामीण…..

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल- नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में बिते बृहस्पतिवार को देर रात हवाई फायरिंग करने के मामले में कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें। इस मामले में दोनो युवको की गिरफ्तारी से अमेल गांव के लोगों में नाराज़गी है वहीं ग्रामीण इसलिए नराज़ है कि ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें। थाना पुलिस के अनुसार लोकेश और हेमंत बलोदी निवासी अमेल गांव का बृहस्पतिवार रात पुलिस कांस्टेबल लोकेश से विवाद हो गया था। विवाद मे कहा सुनी इतनी बढ़ गई थी कि बहस के दौरान हेमंत ने हवाई फायरिंग कर दिया। वहीं कांस्टेबल लोकेश की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर ज्येष्ठ प्रमुख गिरधर सिंह ने कहा कि पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। इस मामले मे जानकारी देते हुए भवाली सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि दोनों पर फायरिंग करने पर मुकदमा दर्ज किया है।


ख़बर शेयर करे -