उत्तराखंड- पहाड़ो मे हुई बारिश और बर्फबारी से बदलेगा मौसम का मिजाज़……

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड- पहाड़ो मे हुई बारिश और बर्फबारी से बदलेगा मौसम का मिजाज़……

उत्तराखंड मे मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। आपको बता दें । पहाड़ी इलाकों में बीते दो दिन से हुई बारिश और बर्फबारी से मौसम का असर अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

 

पढ़े मौसम का बदलाता मिजाज़

 

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी देखने को मिल रही है। जिसके चलते मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ेगी। वही वैज्ञानिकों के अनुसार 18 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

तापमान में आएगी गिरावट

 

  वादियों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी। शीतलहर चलने से तापमान में भी कुछ खास असर पड़ेगा। वही मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के मुकाबले रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने इस साल सर्दियों में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

 

विंटर वर्षा- बढ़ रही ठंड

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष विंटर वर्षा न होने की वजह से बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी आ रही है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। और दोपहर के समय लोग हलकी गर्मी का एहसास करते है। अब पूर्ण रूप से बदलेगा मौसम


ख़बर शेयर करे -