उत्तराखंड मे न्यू ईयर पर बदलेगा मौसम,बर्फबारी के आसार,बढ़ सकती है ठंड…….

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड- मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में दिसंबर 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम हो सकता है। पूरी जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश भर में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में दिन के समय अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। जबकि सुबह-शाम के तापमान में गिरावट होने के कारण बढ़ेगी। वहीं उन्होंने बताया, 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय ज़िलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड भी बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16 और न्यू टिहरी के तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।


ख़बर शेयर करे -