नाबालिग़ बेटी की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन,डॉ. की बात से उड़ गए होश……

ख़बर शेयर करे -

देहरादून-यहाँ नाबालिग़ बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टर ने जो बताया उसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। डॉक्टर ने बताया कि एक युवक ने नाबालिग़ से दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने नाबालिग़ को गर्भपात की दवा भी खिला दी। जिससे उनका गर्भपात हो गया। गर्भपात होने पर पता चला कि युवक ने नाबालिग़ के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मूल रूप से शेरकोट नजीबाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह सहसपुर क्षेत्र में किराए पर रहता है। वह वेल्डिंग का काम करता है। आरोप है कि उसने क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी को डरा धमका कर करीब दो माह पूर्व दुष्कर्म किया। जिसके बाद भी उसने नाबालिग़ से कई बार दुष्कर्म किया। जिससे नाबालिग़ हो गई। गर्भवती होने पर नाबालिग़ को गर्भपात की दवा खिला दी। आपको बता दें बीते बुधवार को नाबालिग़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस पर परिजन आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि नाबालिग़ का गर्भपात हुआ है। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने दो बार गर्भपात की दवा खिलाई। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। बृहस्पतिवार की रात को परिजन सहसपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। वहीं जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।


ख़बर शेयर करे -