यहाँ पुल के निचे बेहोश हालत मे मिली महिला,अस्पताल मे किया गया भर्ती…..

ख़बर शेयर करे -

महिला के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला को जब होश नहीं आया तो डॉक्टरों ने महिला का अगले दिन सिटी स्कैन कराया। जिसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला के सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ है। आपको बता दें। देहरादून के थानो मार्ग पर बड़ासी पुल के नीचे सोनीपत निवासी एक महिला पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली। जिसका पुलिस ने उसका इलाज कराया तो दो दिन बाद सिटी स्कैन में पता चला कि उसके सिर में गोली मारी गई है, जो कि अभी सिर में ही फंसी हुई है। आपको बता दें। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। इसी दौरान सोशल मीडिया पर महिला का फोटो देख हरिद्वार से उसकी बहन देहरादून पहुंची और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। सोनीपत से उसका पति भी गायब चल रहा है और महिला के ससुर की भी गुमशुदगी दर्ज है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई थी कि बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। रायपुर पुलिस ने वहां पहुंची तो देखा कि महिला के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को जब होश नहीं आया तो डॉक्टरों ने महिला का अगले दिन सिटी स्कैन कराया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला के सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ है। इसके बाद सिटी स्कैन किया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। सिर में एक गोली अटकी थी। महिला फिलहाल बेहोशी की हालत में है। इसी दौरान पुलिस ने उसके फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। फोटो को देखकर महिला की बहन काव्या निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार देहरादून पहुंच गई।


ख़बर शेयर करे -