पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद महिला ने खुद को लगाई आग,हालत गंभीर

ख़बर शेयर करे -

पिथौरागढ़- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बंदीगृह में पति की हत्या के आरोप मे बंद महिला कैदी ने खुद को आग लगा ली। जिससे महिला कैदी बुरी तरह झुलस गई। महिला के आग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में आग को बुझाया गया।

जिसके बाद महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीरावस्था में हायर सेंटर रैफर किया गया है। प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक बंदीगृह में बुधवार को महिला नीमा धामी पत्नी स्व. कुन्दन सिंह निवासी धामीगांव नाचनी ने स्वयं को आग लगा दी। जिसे बन्दीगृह ड्यूटी में नियुक्त कर्मियों द्वारा त्वरित जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला लगभग 60 प्रतिशत तक जल गई है। जिसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया।


ख़बर शेयर करे -