महिलाएं अब अबला नहीं हर क्षेत्र में पुरुषों से भी अधिक सशक्त – मीना शर्मा

ख़बर शेयर करे -

रूद्रपुर –उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा है कि महिलाएं अब कमजोर नहीं है, वह हर क्षेत्र में पुरुषों से भी अधिक मजबूती के साथ सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सिर्फ प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है,इसके बाद वह हर असंभव कार्य को भी संभव कर सकती हैं। मीना शर्मा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

इससे पूर्व श्रीमती शर्मा की अगुवाई में महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए, और महिलाओं ने संगोष्ठी कर अपने विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम की आयोजक, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने एक महिला नारायण कॉलोनी निवासी आंचल सैनी को लघु व्यवसाय के लिए सिलाई मशीन भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इसी तरह वह 20 महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई मशीन प्रदान करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने यह दर्शाया की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है । वह हर कठिन से कठिन कार्य को सफलतापूर्वक कर सकती है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख महिलाओं में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव सपना गिल,नगर निगम की निवर्तमान पार्षद प्रीति साना, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, सरोज रानी, सरोज शर्मा, सुनीता सैनी, नेहा राय, प्रियंका गंगवार, ममता दिवाकर, लक्ष्मी गंगवार, शकुंतला, रानी देवी, गीता सैनी, ममता, पूजा, राधा, कांति प्रजापति, विमलेश, रागिनी, पुष्पा, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी l

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -