उत्तराखंड-महिलाओं के समग्र विकास के लिए जल्द ही लागू की जाएगी महिला नीति……

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड-राज्य में महिलाओं के समग्र विकास के लिए जल्द ही महिला नीति लागू की जाएगी। इसके लिए महिला आयोग ने एक्सपर्टस के साथ मिलकर तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश में जल्द लागू होगी महिला नीति,राज्य महिला आयोग की ओर से महिला नीति तैयार की गई है। जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

 

जल्द ही महिला नीति को कर दिया जाएगा लागू

 

आपको बता दें महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए एक्सपर्टस के साथ मिलकर महिला नीति तैयार की गई है।आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी महिलाएं कुसुम कंडवाल ने बताया कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आधार को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ ही समाज में सशक्त भी होंगी और अपने अधिकारों को जानेंगी। इसके साथ ही आने वाले समय मे महिलाओं को इसका बहुत बड़ा लाभ होगा।

 

सीएम धामी ने की थी घोषणा

 

 

आपको बता दें राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। महिला आयोग की ओर से महिला नीति को लगभग तैयार कर लिया गया है। जल्द ही महिला नीति को लागू कर दिया जाएगा।


ख़बर शेयर करे -