हल्द्वानी-पति ने पत्नी की चुन्नी से लगाई फांसी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान……

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी- हल्द्वानी मे पति ने पत्नी की चुन्नी से फांसी लगा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की चुन्नी से फांसी लगा ली। युवक को बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद मे कहा सुनी के चलते युवक ने अपनी पत्नी की चुन्नी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। आपको बता दें। हल्द्वानी में घरेलू कलह में पति ने पत्नी की चुन्नी से फांसी लगा ली। उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ निवासी अश्विनी सोम बिजनेस करते थे। मेरठ में बिजनेस सही नहीं चलने के कारण उनके साले ने उन्हें वार्ड 12 राजपुरा बुला लिया। यहां वह किराए पर रहने लगे। उनके साथ उनकी पत्नी भी रहती थी। इसी के साथ पूरे मानले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अश्विनी सोम (34) की मंगलवार रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात में खाना-खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। वहां पत्नी की चुन्नी से फांसी लगा ली। पत्नी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे उतारकर बेस अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।


ख़बर शेयर करे -