मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह अमित शाह से की मुलाकात

ख़बर शेयर करे -

नई दिल्ली -(एम सलीम खान संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर राज्य के सामग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के दृष्टिगत केन्द्रीय गृह मंत्री से देहरादून में साइबर सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना का अनुरोध किया, इससे डिजिटल अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री को राज्य की विधुत अधोसंरचना को प्राकृतिक आपदाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि छोटे हिमालयी राज्यों की भौगोलिक विषमताओं को ध्यान में रखते हुए विधुत उत्पादन पारेसण एवं वितरण परिसंपत्तियों को एन डी आर एफ/एस डी आर एफ के तहत क्षतिपूर्ति के दायरे में लाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि इससे राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र और अधिक प्रभावी व सशक्त होगा,, मुख्यमंत्री ने सितारगंज केन्द्रीय कारागार के विस्तार के प्रस्ताव पर 150.16 करोड़ की लागत से शीघ्र स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य में 3.50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों को पर एम ओ यू किए हैं।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्सव के रूप में मनाते हुए उत्तराखंड निवेश उत्सव का आयोजन प्रस्तावित है, जिसे पंतनगर रुद्रपुर के औधौगिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित किया।

See also  काठगोदाम हिल डिपो का निरीक्षण, कमिश्नर ने दिए बायोमैट्रिक हाजिरी के आदेश

ख़बर शेयर करे -