दुःखद_नही रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री,देश के प्रमुख अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह का निधन

ख़बर शेयर करे -

इस वक़्त की बहुत बड़ी ख़बर आ रही है प्राप्त हो रही ख़बर के मुताबिक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख अर्थशास्त्री रहे मनमोहन सिंह का आज यानि गुरुवार को निधन हो गया।

आपको बताते चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम, सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के कारण उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

मनमोहन सिंह की स्वास्थ्य समस्याएं 2006 में बाईपास सर्जरी के बाद बढ़ गईं, जिसके बाद से उनकी सेहत में लगातार गिरावट आई थी। इसके अलावा, कोविड-19 महामारी के दौरान उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था, जिससे उन्हें सांस लेने में और भी कठिनाई होने लगी थी।

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र के गाह में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय और ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी।

बाद में, उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की। 2004 से 2014 तक दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह को उनके शांत और सरल स्वभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

मनमोहन सिंह ने 1985 से 1987 तक भारतीय योजना आयोग के प्रमुख के रूप में भी कार्य किया। उनका योगदान भारतीय अर्थव्यवस्था में अनमोल रहेगा, और उन्हें भारत के सबसे प्रमुख अर्थशास्त्रियों में गिना जाता है।


ख़बर शेयर करे -