
भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़, 122 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल
उत्तर प्रदेश से आज की एक बहुत बड़ी और दर्दनाक ख़बर सामने आई है। प्राप्त हुई ख़बर के अनुसार यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 122 लोगों की मौत हो गई। 150 से अधिक घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आपको बता दें हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में हुआ है। हादसे के बाद हालात भयावह है। वहीं अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े हैं। हाथरस के सिकंदराराऊ CHC में लाशों को जब गिना। यहां 95 लाशें बिखरी पड़ी हैं। वहीं, एटा के CMO उमेश त्रिपाठी ने बताया- हाथरस से अब तक 27 शव एटा लाए गए। इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। सत्संग में 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ थी। हादसे के बाद जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपो में लादकर अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी ने मुख्य सचिव मनोज सिंह और DGP प्रशांत कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। घटना की जांच के लिए ADG आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम बनाई है। इस घटना के बाद आसपास इलाके मे भय का माहौल बना हुआ है। शुरुआत में अफरा तफरी का माहौल भी बन गया। एक साथ इतने लोगो की मौत ने उत्तर प्रदेश के हर एक दिल को देहला को रख दिया। वहीं बताया जा रहा है कि मृतको की संख्या बढ़ सकती है। जो लोग भी इस घटना की ज़द मे है उन सबके परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। एक साथ सौ से अधिक लोगो की मृत्यु की यह घटना वाकई दिल देहला देने वाली घटना इस घटना से हर एक दिल मे उदासी है।
हाथरस सत्संग हादसा
➡हाथरस में भगदड़ से 134 लोगों की गई जान
➡हादसे में जान गवाने वाले 14 लोगों की पहचान
➡मथुरा की जमुनापार निवासी यशोदा की मौत
➡एटा के बनगांव निवासी चन्द्रप्रभा की मौत हुई
➡शाहजहांपुर के भर्मीली निवासी काव्या की भी मौत
➡शाहजहांपुर के भगौली निवासी आयुष की मौत हुई
➡एटा के मारहरा निवासी रोहिन की हादसे में मौत
➡बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी ज्योति की मौत
➡कासगंज के गौरा निवासी मौरा देवी की मौत हुई
➡कासगंज के पटियाली निवासी सोमवती की मौत
➡हाथरस के भरौली निवासी गंगा देवी की मौत हुई
➡कासगंज के प्यारमपुर निवासी रेवती की मौत हुई
➡कासगंज के बहोटा निवासी प्रियंका की भी मौत
➡हाथरस के नगलारुच निवासी लक्ष्मी की मौत हुई
➡एटा के जैथरा थाना क्षेत्र निवासी बीना की मौत हुई
➡हाथरस के सोखना निवासी सोनदेवी की भी मौत हुई

