गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, सऊदी के मक्का शहर में दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी

ख़बर शेयर करे -

25 किलोमीटर दूर से दिखाई देती है घड़ी

23 मीटर है घड़ी की बड़ी सुई वाले कांटे की लंबाई

17 मीटर लंबी है इस सुई के छोटे कांटे की लंबाई

सऊदी अरब के मक्का शहर में दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी बनाईं गई है। इस घड़ी का नाम अबराज अल बैल क्लॉक है। इस घड़ी को बनाने की शुरुआत साल 2002 में हुई थी और यह 10 साल बाद 2012 में बनकर तैयार हुई थी।यह दुनिया का सबसे बड़ा क्लाक टावर है। इसे बनाने में 123 करोड़ रुपए का खर्च आया था। इसके अलावा अबराज अल बैल क्लार्क टावर दुनिया में बुर्ज खलीफा और शंघाई टावर के बाद तीसरे सबसे ऊंचे बिल्डिंग है। इस पर लगी घड़ी ज़मीन से 451 मीटर की ऊंचाई पर है।यह लंदन में स्थित बिग बैन क्लाक टावर में लगी घड़ी से 4 गुना बड़ी है। घड़ी को 24 कैरेट गोल्ड ओर 20 लाख एल्ईडी से सजाया गया है।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -