महेशपुरा चेकपोस्ट पर संयुक्त टीम की कार्रवाई, संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी

ख़बर शेयर करे -

बाजपुर –  अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत बाजपुर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में की गई।

अभियान के तहत अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर के अंतर्गत महेशपुरा चेक पोस्ट पर रोड चेकिंग की गई। इस दौरान जनपदीय प्रवर्तन दल और क्षेत्रीय आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की और आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी।

संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही राखी, रेनुका बोरा, वंदना घिल्डियाल और अर्चना यादव शामिल रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।


ख़बर शेयर करे -
See also  बड़ी खबर- वारंटी को गिरफतार करने आयी पुलिस पर हमला आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज तलाश में जुटी पुलिस