कांग्रेस को एक ओर बड़ा नुकसान, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ भाजपा मे शामिल

ख़बर शेयर करे -

नई दिल्ली- बीते दिन से चल रही अटकलों के बीच आज पूर्व कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान से वल्लभ का पार्टी से पलायन कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर माना जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर दिशाहीन पार्टी होने के आरोप लगाए थे। आपको बता दें। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखकर इस्तीफा दिया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी के अंदर सहज नहीं महसूस कर रहे हैं। उन्होंने खुद को एक सनातनी और शिक्षक बताते हुए कहा था कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते हैं। और कांग्रेस पार्टी में नए विचारों के लिए अब जगह नहीं है। वल्लभ के साथ बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

पढ़े-दो दिन में गिरे कांग्रेस के कई विकिट

बताने वाली खास बात यह है कि महज दो दिनों के अंदर ही कांग्रेस को तीन राज्यों में तीन बड़े झटके लगते हुए दिखाई दिये हैं। एक ओर जहां राजस्थान से आने वाले गौरव वल्लभ ने और बिहार कांग्रेस के दिग्गज शर्मा ने भाजपा का दामन थामा। वहीं पार्टी से तनातनी के बीच महाराष्ट्र के नेता संजय निरुपम ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का दामन थामा।

पढ़े- कौन हैं गौरव वल्लभ?

राजस्थान के जोधपुर से नाता रखने वाले गौरव वल्लभ कॉलेज में गोल्ड मेडलिस्ट थे और तभी से वाव-विवाद में सबसे आगे थे। वह जमशेदपुर के XLRI कॉलेज में प्रोफेसर भी रहे। गौरव वल्लभ की तर्कशक्ति और लोकप्रियता के चलते कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रवक्ता बना दिया। कांग्रेस प्रवक्ता बनने के बाद गौरव की लोकप्रियता और बढ़ी। टीवी चैनल पर एक बहस में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनमी की बात कर रहे थे। ऐसे में गौरव ने उनसे पूछ लिया था कि एक ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।


ख़बर शेयर करे -