उत्तराखंड की 13 बेटियां होंगी तीलू रौतेली सम्मान से सम्मानित, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा राज्य पुरस्कार

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 13 महिलाओं को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 8 अगस्त को संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास स्थित सभागार में आयोजित समारोह में चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसी अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

राज्य सरकार वर्ष 2006 से वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर महिला सशक्तिकरण, खेल, शिक्षा, समाज सेवा, संस्कृति, पर्यावरण एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और किशोरियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित करती आ रही है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अनुसार इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश के 13 जनपदों से कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए थे। विस्तृत चयन प्रक्रिया के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 13 महिलाओं का चयन किया गया। वहीं राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए प्राप्त 220 आवेदनों में से 35 कार्यकर्ताओं को सम्मान के लिए चुना गया है।

इन महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

  • उत्तरकाशी: श्वेता बधानी – सामाजिक क्षेत्र
  • अल्मोड़ा: पुष्पा फर्त्याल – संस्कृति एवं कला
  • बागेश्वर: दया दानू – समाज सेवा
  • चमोली: नंदा सती – संगीत
  • चंपावत: रितिका बगोली – पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा
  • देहरादून: नीतू रानी – शिक्षा एवं बहादुरी
  • हरिद्वार: वैशाली शर्मा – समाज सेवा
  • नैनीताल: लतिका – खेल
  • पौड़ी गढ़वाल: प्रियंका पंत थपलियाल – खेल, समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण
  • पिथौरागढ़: कलावती देवी – सामाजिक कार्य
  • रुद्रप्रयाग: दुर्गा देवी – समाज सेवा
  • टिहरी गढ़वाल: सरिता कोठियाल – सामाजिक क्षेत्र
  • ऊधमसिंह नगर: पुष्पा देवी – दिव्यांग खेल
See also  हल्द्वानी- सूदखोर से परेशान युवक ने मां की चुनरी से फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस.......

सरकार का कहना है कि यह सम्मान उन महिलाओं के योगदान को पहचान देने का माध्यम है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनने का काम किया है।


ख़बर शेयर करे -