हल्द्वानी_शातिराना अंदाज़ में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बंटी बबली गिरफ्तार

हल्द्वानी – हल्द्वानी में पुलिस ने बंटी बबली गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आज सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने इस पर मामले का खुलासा करते हुए बताया मां,बेटे और उसकी पत्नी दिल्ली से होंडा सिटी के जरिए हल्द्वानी आते थे।

हल्द्वानी_शातिराना अंदाज़ में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बंटी बबली गिरफ्तार

इसके बाद वह ई-रिक्शा के माध्यम से भीड़भाड़ वाली जगह पर जाते थे, जहां पर महिलाएं अपना पर्स लेकर आती थी और चोरी करते थे। यह मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं। जहां पर उनके द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं की जा चुकी हैं। पुलिस को उनके पास से चोरी किए गए झुमके, 5000 नगद बरामद हुए हैं।

हल्द्वानी_शातिराना अंदाज़ में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बंटी बबली गिरफ्तार

वहीं इस मामले में अभी युवक की मां फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। बंटी बबली गिरोह चला कर यह लोग अक्सर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जिनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी और आज पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस को होंडा सिटी कार भी बरामद हुई है।

हल्द्वानी_शातिराना अंदाज़ में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बंटी बबली गिरफ्तार