लालकुआं_यहां लाईनपार संजय नगर में मोहल्ला वासियों ने किया एक सभा का आयोजन

लालकुआं – (ज़फर अंसारी) यहां लाईनपार संजय नगर में मोहल्ला वासियों ने एक सभा का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता अमजद खान और संचालक जफर हुसैन ने किया।

लालकुआं_यहां लाईनपार संजय नगर में मोहल्ला वासियों ने किया एक सभा का आयोजन

जिसमें सर्वसम्मति से युवा नेता इमरान खान को लाईनपार संजय नगर स्वच्छता समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया है। सभा में वक्ताओं ने कहा कि संजय नगर क्षेत्र नगर पंचायत की सीमा में नहीं होने के चलते यहां साफ सफाई की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।

लालकुआं_यहां लाईनपार संजय नगर में मोहल्ला वासियों ने किया एक सभा का आयोजन

और कूड़ा करकट जगह-जगह फैला रहता है जिससे क्षेत्र में बीमारी की संभावना बनी रहती है क्षेत्र में सफाई की समुचित व्यवस्था हेतु स्वच्छता समिति का गठन किया गया है जिसमें इमरान खान को मोहल्ला वासियों ने सर्वसम्मति से स्वच्छता समिति का अध्यक्ष घोषित कर दिया है।

लालकुआं_यहां लाईनपार संजय नगर में मोहल्ला वासियों ने किया एक सभा का आयोजन

सभा मे अमजद खान आरिफ शाह नसीम अलाउद्दीन खान दिलशाद अली मुर्शद खान सरताज खान अनीस खान, शेर अली सलमानी , आबिद शाह इकरार शाह,विनोद पांडे, उमर अंसारी, जफर अंसारी, मोहम्मद हसन अंसारी, इसरार खान, नईम, मोईन आलम अंसारी,असलम खान, सलीम कुरैशी,सुनील सक्सेना, दीपक कश्यप आदि सम्मिलित रहे।