हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिल सकता है बहुमत, भाजपा खिसकी

ख़बर शेयर करे -

राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के लिए बुरी खबर है, दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार नजर रहे हैं, दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को महज कुछ सीटों पर सब्र करना पड़ सकता है,अब तक आएं एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस कमेटी दोनों राज्यों में अपने सरकार बना सकती है,

हरियाणा में भी भाजपा की स्थिति बेहद खस्ता है, वहीं जम्मू-कश्मीर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है, एक्जिट पोल के नतीजों से कांग्रेस कमेटी बेहद उत्साहित है, वहीं भाजपा के होश फाख्ता है, हरियाणा में कांग्रेस का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है, इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन कांग्रेस कमेटी ने भी इन चुनावों में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है,

माना जा रहा है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल कर दोनों राज्यों में सरकार बना सकती है, हरियाणा की आम जनता ने भाजपा को इन चुनावों में सिरे से खारिज कर दिया है, और कांग्रेस को वोट दिए हैं, कांग्रेस ने हरियाणा में पहलवानों पर दाव लगाया था जिन्हें काफी हद तक जीत मिलती दिखाई दे रही है, एक्जिट पोल के नतीजों से कांग्रेस बेहद उत्साहित है।

एम सलीम खान ब्यूरो


ख़बर शेयर करे -