प्रतिष्ठित व्यापारी और भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने खुद को मारी गोली

ख़बर शेयर करे -

ऊधम सिंह नगर – जनपद ऊधम सिंह नगर के कोतवाली क्षेत्र काशीपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक प्रतिष्ठित व्यापारी और भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने अपने ही घर के बगीचे में अज्ञात कारणों के चलते अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने इस संगीन वारदात की जांच पड़ताल शुरू कर दी है काशीपुर में रहने वाले दीपक अग्रवाल शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी में शुमार थे और दीपक अग्रवाल मैथा यहां गिरीताल में अपने परिवार के साथ रहते थे दीपक अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इसके अलावा पुलिस इस संगीन वारदात के बारे में उनके परिजनों से जानकारी जुटा रही है, वहीं अचानक हुई इस घटना से दीपक अग्रवाल के परिजनों में कोहराम मच गया है।

एम सलीम खान ब्यूरो


ख़बर शेयर करे -

See also  शिव की गेंदबाजी कांग्रेसियों की टीम के गिर रहे लगातार विकेट,कांग्रेस का कन्ट्रोल हुआ डेमिज