तहसील दिवस में आई जन समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें संबंधित अधिकारी – डीएम नितिन सिंह भदौरिया

ख़बर शेयर करे -

सितारगंज – (एम सलीम खान ब्यूरो) तहसील दिवस में उठी समस्याओं को अधिकारी गंभीरता  से लेते हुए त्वरित गति से निस्तारित करना सुनिश्चित करें यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को अग्रसेन भवन सभागार सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस में अधिकारियों को दिये।

उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होने ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशील होकर शालीनता से जन समस्याएं सुने व उनका समाधान करें।

उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं व उनका समाधान करते हुए मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा विभागीय अधिकारियों को जो समस्याएं हस्तगत कि जा रही है उनका एक सप्ताह में समाधान कर आख्या देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में ग्रामो का भ्रमण करेंगे व रात्रि विश्राम कर जनता कि समस्याएं सुनेंगे व उनको उच्चाधिकारीयों के संज्ञान में लाते हुए निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित में किसी कार्य को कराने हेतु धनराशि कि जरूरत होती है तो उपजिलाधिकारी के माध्यम से संज्ञान में लाना भी सुनिश्चित करेंगे।

सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस में बिजली, सड़क निर्माण व मरम्मत, जल निकासी, राशन कार्ड एवं राशन वितरण, अतिक्रमण, नाली निर्माण, पेयजल आदि से सम्बन्धित 22 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से लगभग 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

तहसील दिवस पर सुभाष सागर ने कहा कि वह बहुत गरीब कच्चे आवास में अपने परिवार के साथ रह कर भरण पोषण करता है, बीपीएल श्रेणी में आता है बीपीएल राशन कार्ड बनवाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति को सर्वे कर अपात्र लोगों को हटाते हुए पात्र लोगों को बीपीएल कार्ड बनवाने के निर्देश दिए, अनिरुद्ध राय ने ग्राम तिलियापुर में कटना नदी द्वारा कटान से बचाव हेतु 200 मीटर पीचिंग कार्य कार्य करने का अनुरोध किया।

See also  उत्तराखंड_ऑपरेशन स्माइल की समीक्षा कर अभियान को सफल बनाये जाने हेतु निर्गत किए गए दिशा-निर्देश

जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षक कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए वार्ड नंबर 5 के रहने वाले गुमानी राम ने पड़ोस में दुर्गा प्रसाद द्वारा मकान निर्माण किया जा रहा है उसने 3 फीट सड़क की ओर छज्जा डाल कर सीवर लाइन डाल दी है जिसमें गंदा पानी रोड़ में आने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सिडकुल रोड़ वार्ड नंबर 1 और 2 के प्रदूषित गंदा बदबूदार पानी आने की शिकायत करते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान ईओ नगर पंचायत को तत्काल संयुक्त निरीक्षक व जांच कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए गांव भौंरी खेड़ा के रहने वाले मंजीत कौर ने परिवार रजिस्टर नकल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को परिवार नकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि तहसील दिवस में मौके पर जिन समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं हो पाया है उन समस्याओं को संबंधित विभागों को हस्तगत किया जा रहा है उन सभी विभागों को समयबद्ध एवं प्राथमिकता से संबंधित अधिकारी निस्तारण करना सुनिश्चित करें तहसील दिवस में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सीओ बी एस चौहान,,

उपजिलाधिकारी रविन्द्र जुवाठा पीडी हिमांशु जोशी मुख्य उधान अधिकारी प्रभाकर सिंह, जीएम डी आई सी विपिन कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई ए एस नेगी,लघु सिंचाई सुशील कुमार, विधुत के के पंत जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन,डीपीओ मुकुल चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

See also  2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा का लहराएगा परचम -पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत

ख़बर शेयर करे -