कोटाबाग के अनुराग सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने

ख़बर शेयर करे -

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनने वाले कुमाऊं से अकेले हैं अनुराग 

इससे पूर्व प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं अनुराग

कोटाबाग – अमृतसर पंजाब में आयोजित सहकार भारती के आठवे राष्ट्रीय अधिवेशन में एक बार फिर कोटाबाग के अनुराग ( अंशु ) पाण्डेय को शामिल होने का मौका मिला।

अधिवेशन के शुभारंभ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया पहुंचे जबकि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समापन अवसर पर पहुंचे। सहकार भारती का 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित इस अधिवेशन में भारत के 630 जिलों से कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग़ किया।

कार्यक्रम में देश के प्रत्येक जिले से चार पदाधिकारी जिसमें जिला अध्यक्ष, जिला संगठन प्रमुख, महिला प्रमुख, जिला महामंत्री भी सम्मिलित रहे। अधिवेशन में कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा नैनीताल और बागेश्वर जिले से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा किया, नैनीताल से प्रतिभाग़ करने वालों में प्रदेश एसएचजी प्रमुख मीना बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ध्यान सिंह नेगी, पंकज कांडपाल,

भास्कर पांडे, सहित कई पदाधिकारी भी शामिल रहे। अनुराग पांडे को सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंप गई, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वह कुमाऊं से एक हैं जिन्हें जगह दी गई है। इससे पूर्व वो प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं प्रदेश कार्यकारिणी उत्तराखंड के सदस्य भी रह चुके हैं।

 

 


ख़बर शेयर करे -
See also  हल्द्वानी_समाजसेवी योगेश जोशी ने सैकड़ो साथियों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ