हल्द्वानी – पुलिस विभाग में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना से निरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना के पद पर पदोन्नति हेतु उत्तराखंड शासन द्वारा गठित विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर प्रदेश भर से 27 उप निरीक्षकों को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया।
इसी क्रम में नैनीताल जिले के कोतवाली लालकुआं में तैनात उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी को भी निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति मिली।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने हरेन्द्र सिंह नेगी को उनकी पदोन्नति पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदोन्नति के दौरान कंधों पर सजाए गए पद के सितारे
पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र ने हरेन्द्र सिंह नेगी के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे सजाए। यह सम्मान उनकी मेहनत, लगन और विभाग के प्रति योगदान का प्रतीक है। इस खुशी के अवसर पर समस्त नैनीताल पुलिस परिवार ने श्री नेगी को बधाई दी तथा आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

