यहाँ नाबालिग़ को बंधक बनाकर ज़बरन दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज…….

ख़बर शेयर करे -

यहाँ एक मॉल के कैफे में नाबालिग बालिका बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं पीड़ित परिवार की ओर से लगभग सात महीने बाद पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। आपको बता दें काशीपुर मे शहर के बीचोबीच स्थित एक मॉल के कैफे में बंधक बनाकर एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं पीड़ित परिवार की ओर से लगभग सात महीने बाद पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं समेत पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक 15 वर्षीय बालिका ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें पीड़िता ने बताया है कि वह एक युवक सुमित के साथ इंस्टाग्राम में मिली थी। उसके स्कूल जाने के दौरान वह अपनी बहन को भी स्कूल छोड़ने जाता था। तभी से उसकी सुमित से बातचीत शुरू हो गई। नाबालिग़ बालिका ने बताया उस समय उनकी मुलाकात कुंडेश्वरी में पहली बार हुई थी। तब उसकी बहन भी साथ थी जिसके चलते दोनों की बात नहीं हो सकी। वहीं बीती 25 जून 2023 को जब वह अपने मामा के घर जा रही थी। तब वह काशीपुर तक अपनी बहन के साथ आई। उसकी बहन उसे काशीपुर छोड़ कर चली गई। तभी सुमित उसके पास आया। और उसे घुमाने की बात कहकर मॉल में स्थित एक कैफे के रूम में ले गया। जहां उसने स्कार्फ से उसके दोनों हाथ बांधे और उसके साथ ज़बरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह अपने मामा के घर चली गई। आरोपी युवक ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया। जिसके चलते उसने घर में कुछ नहीं बताया। मुकरने पर पीड़िता ने अपने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। बीते दिनों पीड़िता की मां आरोपी के घर गई। जहां उसकी मां ने डरा-धमका कर उन्हें वापस भेज दिया। आपको बता दें पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी अभय सिंह ने बताया पीड़िता कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

See also  हल्द्वानी में उद्योग मित्रों की हुई मीटिंग, समस्याओं का अंबार

ख़बर शेयर करे -