ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ फिर कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा,ए आर टी ओ कार्यालय में खडा किया बवाल, 20 दिन की दी मोहलत

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) वाहनों में धडल्ले से हो रही ओवरलोडिंग के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और अधिकारियों का घेराव कर ओवलोडिंग पर सख्ती से पाबंदी लगाने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

सड़क पर बेरोकटोक दौड़ रहे ओवर लोड वाहनों से आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से नाराज दर्जनों कांग्रेसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा के नेतृत्व में एआरटीओ दफ्तर पहुंचे उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और परिवहन अधिकारियों का घेराव कर ओवरलोडिंग बंद करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ओवर लोड वाहन न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। ओवर लोड वाहनों की वजह से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग बंद नहीं हुई तो आंदेालन तेज किया जायेगा।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा,पार्षद सौरभ बेहड़,पार्षद परवेज कुरैशी ,

मोनिका ढाली, प्रीति साना, रणजीत सिंह राणा, दिनेश पंत, विकास मलिक, राजेश कुमार, सुमित राय, संजीव रस्तोगी, आनंद शर्मा आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करे -
See also  "गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, एडीएम बोले– महापुरुषों के विचार हैं विश्व के लिए प्रेरणास्रोत"