हल्द्वानी_पुलिस और नागरिकों के बीच समन्वय के लिए सीएलजी मीटिंग का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करे -

मुखानी थाना क्षेत्र में सी.एल.जी मीटिंग का आयोजन

बुधवार को थाना मुखानी क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों के साथ सी.एल.जी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रकाश चन्द्र एस0पी0 सिटी हल्द्वानी ने की।

बैठक में शामिल हुए गणमान्य व्यक्ति

बैठक में मुखानी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

1.जनता से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।

2. पर्यटन सीजन के दृष्टिगत वर्तमान समय में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव का व्यवस्थापन हेतु स्थानीय जनता को यातायात नियमों का पालन करने तथा अन्य लोगों को जागरूक करने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। इसके साथ ही Good Samariton स्कीम के अंतर्गत सड़क दुघर्टना होने पर तत्काल दुघर्टना ग्रस्त को उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाने हेतु जागरूक किया गया।

3. कहा गया कि क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी के सम्बन्ध में परिजन अपने बच्चो पर विशेष ध्यान रखें एवं समय-समय पर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। इसके अतिरिक्त यदि क्षेत्र में किसी प्रकार के नशे की तस्करी हो तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना/चौकी को दें।

4. महिला सुरक्षा, चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार पीकेट गश्त की जा रही। पुलिस का सहयोग करें, अपराध की रोकथाम और नियंत्रण में जनता का सक्रिय सहयोग जरूरी है।

5. सोशल मीडिया के भ्रामक अफवाहों पर नियंत्रण, साइबर/ऑनलाइन ठगी से बचाव के सम्बन्ध में स्थानीय जनता को जागरूक किया गया।

See also  पिछले नौ दिनों से लापता सुमित श्रीवास्तव का मिला शव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रीत विहार में गढ्ढे में हत्या कर छिपाई गई थी लाश पुलिस ने किया शव बरामद

6.युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों (जैसे स्पोर्ट्स, वॉल पेंटिंग आदि) में जोड़ने के लिए जागरूक किये जाने हेतु समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु अपील की गयी।

बैठक के दौरान वीरेंद्र चंद्र प्रभारी थानाध्यक्ष मुखानी, स्थानीय CLG मेंबर तथा मुखानी के पुलिस बल मौजूद रहे।

सी.एल.जी मीटिंग का उद्देश्य

सी.एल.जी मीटिंग का उद्देश्य पुलिस और स्थानीय नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग स्थापित करना है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में मदद मिल सके।


ख़बर शेयर करे -