
हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ के हल्द्वानी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर पालिका हल्द्वानी के पूर्व उपाध्यक्ष जियाउद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में शहर से लेकर फतेहपुर चौराहे तक स्वागत के फ्लेक्सी बोर्ड लगाए गए। फतेहपुर चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से माननीय प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन, पूर्व नगर सोशल मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा आरिश सिद्दीकी, लाल मोहम्मद अंसारी, शाहबाज कुरैशी, फारूक़ खान, शमशाद हुसैन, जहीर अंसारी, महबूब अली तथा मीडिया प्रभारी मोहम्मद यूसुफ शाहिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने तथा अल्पसंख्यक वर्ग को पार्टी से जोड़ने के संकल्प को दोहराया।
पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका हल्द्वानी जियाउद्दीन कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से अल्पसंख्यकों तक पहुँचे, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करना होगा।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ को भरोसा दिलाया कि हल्द्वानी का अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और उत्सव का दृश्य देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा और जोश को प्रदर्शित किया।

