रुद्रपुर में व्यापारियों का प्रदर्शन: राज्य कर विभाग की कार्यवाही पर जताई नाराज़गी, अधिकारियों ने दिए सुधार के संकेत

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – (एम सलीम खान, संवाददाता) राज्य कर विभाग (प्रवर्तन) की कार्यशैली को लेकर नाराज़ व्यापारियों ने रुद्रपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने राज्य कर विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई में सुधार की मांग की।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए। व्यापारियों का कहना था कि विभागीय जांच चौकियों पर कागज़ात की जांच के दौरान व्यवसायियों को घंटों रोका जा रहा है और अनावश्यक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान व्यवहार उचित नहीं है और कई बार उन्हें परेशान किया जाता है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार वार्ता होने के बावजूद राहत नहीं मिल सकी है, जिसके बाद उन्हें विरोध दर्ज कराना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में जल्द सुधार नहीं आया तो व्यापारी संगठन विभाग के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू करने पर बाध्य होंगे।

इसी बीच मौके पर पहुंचे राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त शिवेंद्र प्रताप सिंह और सहायक आयुक्त जीशान मलिक ने व्यापारियों से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि विभाग व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करेगा और कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार किए जाएंगे। साथ ही, शीघ्र ही व्यापार प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित किए जाने की बात भी कही गई।

विरोध प्रदर्शन में जिले के अनेक व्यापारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला महामंत्री सरदार हंसपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरदार सुमुख सिंह विर्क, सतपाल गाबा, पूर्व महामंत्री हरीश अरोड़ा, पवन गाबा, शिवेन सेठी, पारस अरोड़ा, सागर छाबड़ा,

See also  शहर में चोरों ने बोला धावा रुचि कन्फैक्शनरी में हुई चोरी

राजेश कामरा, राजकुमार सीकरी, गौरव गांधी, मयंक अरोड़ा, जतिन नागपाल, विजय फुटेला, सोनू खुराना, मनजीत सिंह, पंकज सुखीजा, चेतन खनिजो, पंकज बत्रा, बल्लू घीक, जिमी बांगा, जिमी ठुकराल सहित अनेक व्यापारी शामिल थे।


ख़बर शेयर करे -